फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक पोस्ट डालने वाले चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर अजीतमल कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही इन लोगों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली में क्षेत्र के बिरूहनी गांव निवासी शिववीर सिंह ने ईशू सिंह, महावीर, धीरू व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए बताया कि इन लोगों ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वहीं, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भी भंग होने की आशंका है। शिववीर सिंह ने क्षेत्र के माहौल को शांति पूर्ण बने रहने के लिए उक्त लोगों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र नाथराम ने बताया कि शिववीर सिंह की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जगह-जगह तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


- आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- अजीतमल कोतवाली में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें