फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषजनक जानकारी न देने पर सेवायोजन अधिकारी को मिली फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औरैया/बिधूना। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने गुरुवार को जिले का भ्रमण किया। मंडलायुक्त के निरीक्षण समाप्त होने तक जिले भर में प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को उनके आक्रोश का शिकार होना पड़ा। जिनमें दो कर्मचारियों को फटकार मिली। साथ ही मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को कड़ी चेतावनी के निर्देश भी दिए।


मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने जिला मुख्यालय में निरीक्षण के दौरान शस्त्र अनुभान में निरीक्षण के लिए अभिलेखों रखरखाव ठीक न होने पर असलहा बाबू बृजमोहन अवस्थी, रोजगार पाने वाले लाभार्थियों की जानकारी न देते पर जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश कुमार अवस्थी को फटकार लगाई। साथ ही जिलाधिकारी को चेतावनी देने के निर्देश दिए। इसके बाद संयुक्त कार्यालय में हैसियत प्रमाण पत्र रजिस्टर देखा। जहां श्रीमती बेगम का हैसियत प्रमाण पत्र उन्होने स्वयं प्राप्त नहीं किया। उनकी जगह जिलाधिकारी कार्यालय के लिपिक रामकुमार ने प्राप्त किया। इस पर लिपिक को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दएि। निर्देशित किया कि जिसका प्रमाण पत्र हो उसे ही दिया जाए। रिकार्ड रूम में एक सप्ताह के अंदर कैमरे लगाने के निर्देश दिए, अंत में एडीएम कोर्ट का निरीक्षण के दौरान पेशगार दलवीर सिंह द्वारा वादों से संबंधित पत्रावली उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई और प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिधूना थाने में निरीक्षण के दौरान अखिलेखों की जांच पड़ताल की, चौकीदारों को निर्देशित किया कि वह गांव में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखें। वहीं बिधूना ब्लाक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान वित्त आयोग की धनराशि खर्च न होने पर बीडीओ को शासकीय खर्च करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्य कराने वाले सभी ठेकेदारो एवं कार्यालय के कर्मचारियों का समय से भुगतान करें। ब्लाक परिसर में बने मॉडल प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का लोकार्पण भी किया। मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत बागवानी में मशीनीकरण हेतु गौरव विश्नोई, नाथूराम को 20 बीएचपी के एक-एक ट्रैक्टर की चाबी देकर भेंट किया। इसके अलावा प्याज भंडार गृह हेतु रवीेंद्र कुमार, विनय कुमार, विजय कुमार, सुरेश चंद्र, गोमती देवी को स्वीकृत पत्र दिए। अंत में बिधूना तहसील का निरीक्षण किया। जहां अभिलेखों की जांच पड़ताल के बाद पीठासीन अधिकारी को निर्देश दिए कि वादों से संबंधित सभी फाइलों पर सूचनाएं अद्यतन रहे। पांच वर्षों से पुराने मामलों को तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि बिधूना तहसील का किसी वरिष्ठ अधिकारी को नामित करते हुए निरीक्षण कराया जाए। एसडीएम अमित कुमार का निर्देश दिया कि वह नियमित रूप से इस कार्यालय का निरीक्षण करते रहे एवं मेरे कार्यालय से जो फाइलें मांगी जाती है उन्हें समय से भेजा जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

- वादों से संबंधित फाइलों में समय से प्रविष्ट की जाए सूचनाएं: मंडलायुक्त
- पांच वर्ष पुराने मामलों का निस्तारण करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें