फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने बुजुर्ग से छीने आठ सौ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। ग्राम शिबूपुर से फफूंद बाजार करने आ रहे एक वृद्ध को बाइक सवारों ने लिफ्ट देने के नाम पर बैठा लिया। बीच रास्ते में उसकी जेब में रखे रुपयों को छीनकर बाइक सवार भाग गए। पीड़ित ने तहरीर देकर मामले को दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


ग्राम शिबूपुर निवासी राम दयाल पुत्र स्व. रघुवर दयाल शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे अपने घर से फफूंद बाजार जा रहा था। गांव से निकलने के बाद वह बस का इंतजार कर रहा था। अछल्दा की तरफ से आ रहे पल्सर सवार युवकों ने लिफ्ट के बहाने बैठा लिया।

युवकाें ने फफूंद कस्बा के बाईपास पर बुजुर्ग को उतारकर जेब में पड़े आठ सौ रुपये छीन लिए। बुजुर्ग के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाइक सवारों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन बाइक सवार भागने में सफल रहे। पीड़ित बुजुर्ग ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें