फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जब विवाहिता ने मामले की जानकारी मायके पक्ष के लोगों को दी तो ससुरालियों को समझाने गए पिता व भाई की पिटाई कर दी। पीड़िता ने महिला थाने में मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला बदनपुर निवासी आशा देवी पुत्री राधाचरन ने महिला थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व शहर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी मयंक कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। शादी के दो साल तो सब ठीक चला लेकिन एक बच्ची हो जाने के बाद ससुरालीजन उसे प्रताड़ित करने लगे और दहेज की मांग करने लगे। जब उसके पिता ने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उक्त ससुरालीजन जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विगत पांच मार्च को ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। मामले की जानकारी विवाहिता ने अपने पिता व भाई को दी। जब उसके पिता व भाई ससुरालीजनों को समझाने गए तो उक्त ससुरालीजनों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उनकी भी पिटाई की। पीड़िता ने महिला थाने में पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महिला थानाध्यक्ष नीलम पांडेय ने मामले की तहरीर लेकर विवाहिता को न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
- ससुरालियों को समझाने गए पिता व भाई को भी पीटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें