फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धंधेबाजों ने भूड़ा-भदरौल के पास बनाया खनन का प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 09 बीडीएनयूजेएचपीएच-04
विज्ञापन


धंधेबाजों ने भूड़ा-भदरौल के
पास बनाया खनन का ‘प्वाइंट’
पुलिस ने पकड़ी बालू लदी दो और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां
ट्रैक्टर चालकों से पूछताछ, पुलिस कर्मियों की भूमिका पर भी शक
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बालू खनन के धंधेबाजों ने गंगा की कोख खाली करने का अजीब फंडा अख्तियार कर लिया है। कछला में खनन के प्वाइंट पर रोक के बाद धंधेबाजों ने गंगा किनारे देहात क्षेत्र में रुख कर दिया है। कछला के पास हुसैनपुर खेड़ा के साथ कादरचौक के गांव भूड़ा-भदरौल को अवैध खनन का प्वाइंट बना लिया है। इसका भंडाफोड़ शुक्रवार तड़के पकड़ी गईं बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ड्राइवरों ने किया। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज कर दी हैं।
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के बालू लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा गया। ड्राइवर नगर निवासी नाजिम और तेजपाल को हिरासत में लिया गया। दोनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बालू खनन कादरचौक क्षेत्र में भूड़ा-भदरौल के पास रात में किया गया। हालांकि दोनों ड्राइवरों ने धंधेबाजों के नाम और पते की जानकारी होने से इंकार कर दिया लेकिन उनका कहना था कि पकड़े जाने के डर से खनन गंगा किनारे गांवों के आसपास से किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया है। इससे पहले कोतवाली क्षेत्र में हुसैनपुर खेड़ा के पास से भी कछला चौकी इंचार्ज ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा था। पांच दिन पहले बालू लदे जिस ट्रॉला को पुलिस ने सीज किया, वह भी कोतवाली पुलिस के कब्जे में है। इधर, सूत्रों का कहना है कि धंधेबाजों को राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
अवैध खनन के वाहन जब्त कराने को पुलिस देगी रिपोर्ट
उझानी। गंगा किनारे से अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने वाहन जब्त कराने की रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस बालू लदे जिन वाहनों को पकड़ेगी, उन्हें जब्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट करेगी। अवैध खनन के वाहन जब्त हुए तो उन्हें रिलीज कराना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें