फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाट टीम एवं पुलिस फोर्स ने पकड़े तीन बाइक चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। स्वाट टीम एवं दिबियापुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चार बाइकें बरामद हुईं। एक आरोपी भाग जाने में सफल रहा।
विज्ञापन



स्वाट टीम एवं दिबियापुर थाना पुलिस ने सहायल रोड दिबियापुर पर चोरी की बाइकें बेचने की योजना बनाते आरोपियों गुलफाम पुत्र मियाबख्श निवासी अमानपुर वाली गली सहायल, चंद्रवीर सिंह उर्फ ऋषि पुत्र गंभीर सिंह निवासी लालपुर फफूंद, मोहित पुत्र हाकिम सिंह निवासी सींगपुर्वा माना सहायल को गिरफ्तार कर लिया। इनका एक साथी अनूप उर्फ अन्नू पुत्र अमर सिंह निवासी लालपुर फफूंद भाग जाने में सफल रहा।

पुलिस के अनुसार, इनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपी बाइकों से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस को इन लोगों ने वे लोग वाहन चोरी करके दूसरे क्षेत्रों में बेचकर अपना खर्च चलाते हैं। इस अभियान में प्रभारी स्वाट टीम तारिख खान, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह समेत पुलिस फोर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें