फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर में घुसकर चोरों ने पुत्री की शादी को जुटाया गया ढाई लाख रुपये का माल किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर में रविवार रात चोरों ने एक बंद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर लगभग ढाई लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने पुत्री की शादी के लिए सामान जुटाया था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन



खानपुर निवासी फिरोज खान ने बताया कि उसका एक घर सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर में है। इसी मकान में रविवार रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर बक्सों से कपड़े, बर्तन, टीवी, मिक्सी समेत लगभग ढाई लाख रुपये का माल पार कर दिया। फिरोज खान ने बताया कि उसने पुत्री गुड़िया की शादी के लिए सामान जुटाकर रखा था, जो चोरों ने पार कर दिया। बताया कि घटना के समय वे लोग खानपुर स्थित आवास में थे।

सुबह घटना की जानकारी हुई। चोरों ने पीतल के बर्तन, मिक्सी, एलईडी टीवी के अलावा अनाज आदि पार कर दिया। फिरोज खान ने बताया कि वह ड्राइवर है और प्राइवेट वाहन चलाकर भरण पोषण करता है। कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गृहस्वामी ने पुत्री की शादी को जुटाया था सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें