काशीपुर में चोरों द्वारा घर में बिखेरा गया सामान।
- फोटो : amar ujala
आवास विकास कॉलोनी स्थित एक बैंक कर्मी के घर के ताले तोड़कर चोर दो लाख की नकदी और हजारों के जेवरात चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है। सी, 281 आवास-विकास कॉलोनी निवासी शुभपाल सिंह काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत हैं।
बीमारी के चलते वह अपने पैतृक गांव मुरादाबाद में ग्राम मिलक धोबी में रह रहे हैं। वहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 15 दिसंबर 2018 को उनकी पत्नी शशि बच्चों के साथ पति से मिलने गई थीं। सोमवार सुबह लौटने पर घर के ताले टूटे मिले और घर का सारा सामान बिखरा था।
चोर कमरे में रखी अलमारी व बक्से के ताले तोड़कर दो लाख की नकदी, सोने के झुमके, अंगुठियां, कुंडल, चेन, चांदी के जेवरात व एक मोबाइल फोन गायब था। सूचना पर टीम के साथ पहुंचे टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। बता दें कि करीब डेढ़ माह पूर्व उक्त बैंक कर्मी के घर में आग लगने से लाखों रुपये की क्षति हुई थी।