फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक लाभ का पैसा चला गया दूसरे के खाते में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। नगर के दुर्गानगर वार्ड में रहने वाली एक महिला के पति की मृत्यु के बाद समाज कल्याण विभाग ने उसके खाते में पारिवारिक लाभ का पैसा भेजा पर यह पैसा तकनीकी कमी से बैसुंधरा गांव की एक महिला के खाते में चला गया। जब विधवा महिला ने पैसा मांगा तो आरोपी महिला ने उसके साथ गाली गलौज की। भुक्तभोगी ने पुलिस में शिकायत की है।


थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में जावित्री देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी दुर्गानगर ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है।

समाज कल्याण विभाग द्वारा पारिवारिक लाभ का 30 हजार रुपया उसके खाते में भेजा गया था लेकिन किसी तकनीकी खराबी से यह रुपया बैसुंधरा निवासी एक महिला के खाते में चला गया। जब उसको इसकी जानकारी हुई तो वह रुपए मांगने गई। इस पर आरोपी महिला ने कई बार पैसा देने का वायदा किया। मामले की शिकायत उसने बैंक व विभाग में भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सहयोग देने की बात कही गई। ग्राम प्रधान ने भी पैसे दिलाए जाने का आश्वासन दिया। रविवार को वह बैसुंधरा में महिला के घर पर पैसे लेने के लिये गई तो उसके घर के सदस्यों उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए धमकी दी। इस पर पीड़िता ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग गए। बाद में उसने थाने पहुंच कर महिला व उसके घर के सदस्यों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंागने पर महिला के साथ कर दी गाली गलौज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें