फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला

Sun, 15 Oct 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर में ईंट फेंकने को मना करने पर अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुर्सी थाना क्षेत्र के ग्राम खरिहानी निवासी रामचंद्र शनिवार शाम घर में खाना खा रहा था ।इसी बीच पड़ोस के ही छोटकन्ने व उनके बेटे ने आंगन में एक के बाद एक कर काई ईंटे फेंक दिए। जिसकी शिकायत रामचंद्र करने उनके घर पर गया था।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों में जमकर गाली गलौज होने लगी। इसी बीच छोटकन्ने ने धारदार औजार रामचंद के सिर पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी कुर्सी में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घायल को भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें