फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे की नोक पर किशोरी से किया दुष्कर्म, विरोध पर उंगुली काटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद (औरैया)। स्कूल में पानी भरने गई किशोरी के साथ दो युवकों ने तमंचे से डराकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की उंगुली काट दी। शोर सुनकर पहुंचे नाबालिग भाई को चाकू मारकर फरार हो गए। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तलाश में शुरू कर दी है। आरोपी गांव से फरार हैं।

फफूंद थानांतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में दी तहरीर में बताया कि छोटे भाई की 15 साल की पुत्री बचपन से ही मेरे पास रहती है। छह नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वह घर के पास बने स्कूल में नल से पानी भरने गई थी। दीप सिंह और उदय प्रताप ने स्कूल के कमरे में खींच ले गए।
विज्ञापन


कट्टा और चाकू से डराकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर चाकू से उंगली काट दी। उसका दस साल का भाई ढूंढने गया। आरोपियों ने भतीजी के साथ मारपीट की और पुत्र को भी चाकू मार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर जब अन्य लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। छह नवंबर को मैं घर में नहीं था। मंगलवार रात वापस आने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि आरोपी गांव से फरार हैं जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें