फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पांच सौ अवैध कब्जेदारों को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जाधारकों के खिलाफ एक्शन में आए एसडीएम सदर व एंटी भू माफिया प्रभारी अमित राठौर ने पांच सौ कब्जेदारों को नोटिस जारी किए है। जबकि दो सौ लोगों के खिलाफ धारा 65 में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इसके अलावा औरैया सदर व दिबियापुर ईओ को निर्देशित किया है कि वह अपने क्षेत्र में अवैध कब्जों को जल्द ही अभियान चलाकर हटाए।


औरैया तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर जगह-जगह कब्जे है। जिसकी शिकायतें भी मिल रहीं हैं। एसडीएम सदर व एंटी भू माफिया सेल के प्रभारी अमित राठौर ने एक हफ्ते के अंदर 500 से अधिक लोगों को नोटिस व करीब 200 लोगों के खिलाफ एंटी भू माफिया के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। जिससे भू- माफि याओं में खलबली मची हुई है। औरैया के गांव कुरान व दिबियापुर के सेहुद में सरकारी भूमि पर स्कूल संचालित है। एसडीएम सदर ने नोटिस दिया है। इसके अलावा निगडा गांव में तालाब की भूमि पर कब्जेधारकों को नोटिस भी हैं। दूसरी तरफ एसडीएम सदर ने औरैया व दिबियापुर के ईओ को अवैध कब्जे को लेकर निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम सदर अमित राठौर ने बताया कि एंटी भू माफियाओं ने अभी तक करीब 200 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकारी भूमि पर कब्जा किए है वह तत्काल स्वयं खाली कर दे अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- दो सौ लोगों के खिलाफ धारा 65 में दर्ज हुई रिपोर्ट
- अवैध कब्जे हटाने को औरैया व दिबियापुर ईओ को निर्देश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें