फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय बालिका के साथ दुकानदार ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। एक दुकान से सामान लेने गई पांच वर्षीय बालिका से दुकानदार ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीखने की आवाज सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़ा और उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन



अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बालिका गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। जहां दुकानदार बालिका को अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के रोने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। दुकान पर सामान लेने पहुंची महिला ने अंदर देखा तो घटना की जानकारी हुई। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। महिला और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बालिका के पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने बालिका को डाक्टरी के लिए भेजा और पीड़ित को आश्वासन दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें