फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतराम में चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर चोरो ने दो जगह से उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों की धमाचौकड़ी ने क्षेत्रवासियों को परेशान कर रखा है। पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार की रात चोरों ने अनंतराम कस्बे में पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर दो वारदातों को अंजाम दिया और लाखों का सामान ले गए।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुर निवासी शिवचरण सिंह का एनएच 19 पर पैगूपुर मोड़ पर सबमर्सिबल पंप लगा है। उसी के पास में मकान बना है, जिसमें उनका थ्रेसर, सबमर्सिबल, अनाज, कपड़े और घर में रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग न होने पर पीतल के बर्तन बक्से में रखे थे। शिवचरण सपरिवार गांव में ही रहते है। शनिवार की रात ट्रैक्टर और ट्राली लेकर पहुंचे चोर गेट का कुंडा तोड़कर घर में घुसे और 40 बोरा अनाज, खाद की बोरियां, सबमर्सिबल पंप, एलसीडी, पीतल के बर्तन और थ्रेसर पार दिया। रविवार को सुबह जब वह पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।

चोरों ने सामने स्थित ओम प्रकाश चौबे महाविद्यालय को अपना निशाना बनाया और महाविद्यालय के डीएलएड संकाय के कंप्यूटर कक्ष की कुंडी तोड़कर पांच कंप्यूटर, सीपीयू, दो प्रिंटर, स्पीकर आदि सामान पार कर दिया। चौकी से दो सौ मीटर पर हुई दो चोरियों से कस्बे के लोगो में रोष है। लोगों का कहना है कि पुलिस रात में कभी गश्त नहीं करती है। इससे चलते आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक ने तहरीर अनंतराम चौकी में दी है। शिवचरण ने गांव के ही एक पिता-पुत्र सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली अजीतमल में तहरीर दी है।
विज्ञापन


अजीतमल। शनिवार को अनंतराम कस्बे में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए चोर एक ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए थे। उसी ट्राली में रखकर वे सारा सामान ले गए। शिवचरण के थ्रेसर को ट्राली में जोड़कर ले गए। चोरी करके जाने के बाद चोरों के ट्रैक्टर और सामान की तस्वीरें टोल प्लाजा के कैमरों में कैद हैं। इन्ही फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में दिसंबर माह में चोरों ने लगभग एक दर्जन चोरियों की घटनाओं को अंजाम दिया है। जिसमें पुलिस ने सिर्फ एक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। अन्य चोरियों की रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की गई। पुलिस की इस कार्यशैली से भाजपा नेताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि जल्द ही पुलिस विभाग के मुखिया को घटनाओं से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


-डिग्री कॉलेज से पार किए पांच कंप्यूटर, किसान के घर से अनाज सहित ले गए थ्रेसर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें