अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर उसे फंदे से लटकाने का प्रयास किया। किसी तरह विवाहिता ने अपनी जान बचाई और परिजनों को सूचना दी।
दिबियापुर क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी सुनीता देवी ने महिला थाने को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी बिधूना क्षेत्र निवासी रेशम सिंह से 2009 में की थी। ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मायके वालों ने असमर्थता जताई। तब से ससुरालीजन उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। 12 अगस्त को ससुरालियों ने मारपीट कर फांसी पर लटका दिया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। महिला थाना पुलिस ने पति रेशम सिंह, जेठ गुड्डू, जेठानी, साबरमती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष दीपा सिंह ने बताया कि मामले में समझौते के प्रयास चल रहा है। समझौता न होने पर एएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।