फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की झूठी सूचना पर पुलिस ने पिता का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अजीतमल (औरैया)। दिल्ली में रह रही बेटी ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के कुछ लोग उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस गांव पहुंची तो सूचना झूठी निकली। वहीं, शिकायतकर्ता का पिता नशे में मिला। पुलिस उसे कोतवाली ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुखीपुर-भिटारी निवासी घासीराम की पुत्री स्नेहलता दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती है। शुक्रवार कोे स्नेहलता ने कोतवाली व यूपी 100 पुलिस को सूचना दी कि गांव के कुछ लोग उसके पिता के साथ मारपीट कर रहे हैं। पुलिस गांव पहुंची तो इस तरह की घटना की जानकारी नहीं हुई। इस पर पुलिस ने घासीराम से बातचीत की तो उसने भी बता दिया कि उसके साथ मारपीट नहीं हुई। पुलिस घासीराम को कोतवाली ले आई। घासीराम ने बताया कि उसकी बेटी दिल्ली में रहती है मगर पता उसे भी नहीं मालूम। उसने क्यों झूठी खबर दी नहीं मालूम। पुलिस ने घासीराम को ही शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि घासीराम नशे में बवाल करता है, इसलिए शांतिभंग की आशंका में जेल भेजा है। मारपीट की घटना झूठ निकली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें