फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से त्रस्त नवविवाहिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पाता ( औरैया )। पाता क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर जहूरअली निवासी नवविवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ अतिरिक्त दहेज में नकद राशि की मांग पूरी न करने आए दिन मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पाता के गांव धर्मपुर जहूर अली निवासी नवविवाहिता रेनू देवी पुत्री नेकपाल दोहरे ने बताया कि उसकी शादी 8 मार्च 2018 को नूतन पुत्र ज्ञानप्रकाश दोहरे निवासी ग्राम भूलपुरा थाना इकदिल के साथ हुई थी। परिजनों ने दान दहेज दिया था पर उसके पति, सास, ससुर व देवर शादी के कुछ दिनों बाद से ही अतिरिक्त दहेज में नकदी की मांग करने लगे। विरोध पर उक्त लोग उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगे। बताया कि उसके ससुरालीजन दिल्ली के महरौली स्थित गली नंबर तीन दलित बस्ती साउथ में रह रहे हैं, जहां उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है।

आरोप है कि नौकरी के दौरान ही उसके पति के दिल्ली में ही किसी लड़की से अवैध संबंध भी हो गए थे।पति भी उसको पीटता है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दिल्ली जाकर उसके पति को अस्सी हजार रुपये का सामान दिलवाया लेकिन इस पर भी उसके ससुरालियों का मन नहीं भरा। गत 18 नवंबर को सास सरोजनी, पति नूतन, देवर अंशु ने उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी उसने परिजनों को फोन से दी। ससुर नवविवाहिता को 20 नवंबर को उसके मायके गांव धरमपुर जहूर अली छोड़ गए। उत्पीड़न से त्रस्त होकर नवविवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें