औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंजनपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होने से पलट गया। जिससे उस पर लदी बीयर की पेटियां इधर-उधर बिखर गई। पीड़ित ने बताया कि सुबह जब उसने पेटियां समेटी तो सिर्फ 125 ही मिली। जबकि ट्रक पर 1180 पेटियां लदी हुई थीं। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की ओर से ट्रक के अनियंत्रित होने पर पलटने तहरीर दी गई थी उसी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
छपरौला गाजियाबाद से इलाहाबाद जा रहा बीयर लदा ट्रक रविवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पलट गया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंजनपुर के पास जानवर को बचाने में पलट गया। इससे ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उधर बीयर लदे ट्रक के पलटने की जानकारी होते ही भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बीयर की कैन उड़ा दीं। जानकारी होने पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से उठवाकर किनारे खड़ा कराया।
इस मामले में ट्रक मालिक भूपेंद्र राय ने बताया कि ट्रक में 1180 पेटियां लादकर भेजी गई थीं लेकिन मौके पर सिर्फ 125 पेटी ही मिली हैं। ट्रक मालिक भूपेंद्र राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक पलटने की जानकारी मिली थी। पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। ट्रक में कितनी पेटियां लदी थी कितनी नहीं, पेटियां कहां गई हैं। इन सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है।