फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में एक लाख व बाइक की मांग पूरी न होने पर किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। दहेज में एक लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुरालियों पर तेल डालकर जलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के तुमरिया गांव निवासी वीनू पुत्री स्व. शिवनारायण ने कोतवाली को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसका विवाह 2015 में इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र के गुलाबपुर गांव निवासी ऋषि से सामर्थ्य अनुसार किया था। शादी के बाद से ससुरालीजन एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे।
विज्ञापन


मांग पूरी करने को लेकर वह उस पर लगातार दबाव बनाते रहे। जब उसने अपने परिजनों को यह बात बताई तो उन्होंने और दहेज दे पाने में असमर्थता जताई। इस पर ससुराली उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। जब उसने विरोध किया तो ससुरालियोें ने केरोसिन डालकर जलाने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई तो ससुरालियों ने उसे निकाल दिया।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति ऋषि, ससुर नाथूराम, सास सुमन देवी, ननद विनीता, देवर छोटू व मौसा करन सिंह निवासी गुलाबपुर बकेवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें