फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद थाना पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
15 दिन पहले शादी के बाद पत्नी की ओर से गिफ्ट मांगेने पर एक आरोपी ने उसकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए ट्रक लूटकांड की घटना को अंजाम दिया। पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए उसने अपने अन्य साथियों के साथ ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया और नौ जनवरी को प्लास्टिक दाना से लदे कंटेनर को लूट लिया। जीपीआरएस की मदद से ट्रक उसी दिन बरामद हो गया था और दो आरोपी भी हत्थे चढ़ गए थे। लेकिन पुलिस ने अब ट्रक लूट के मास्टर माइंड को पकड़कर तीनों को जेल भेज दिया है।
एसपी संजीव त्यागी ने मंगलवार को कोतवाली में ट्रक लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि नौ जनवरी को कोलकाता एक्सप्रेस रोड लाइंस का एक कंटेनर प्लास्टिक दाना लादकर निकला था। उसी दिन रात करीब 7:30 बजे करहल रोड मुरादगंज तिराहे पर चालक व क्लीनर रुके। उसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार कुछ लोगों ने चालक व क्लीनर को मारपीट कर ट्रक को लूट कर भाग गए। उसी ट्रक मालिक ने जीपीआरएस से देखकर पुलिस को सूचना दी। उसी लोकेशन पर पुलिस ने अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग से ट्रक पकड़ लिया और दो आरोपी पकड़ लिए लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दस जनवरी को दिनेश कुमार तिवारी निवासी इंदिरा नगर थाना दिबियापुर ने दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे फफूंद एसओ अनिल कुमार पांडेय सोमवार रात अजीतमल रोड जुआ पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो में तीन लोग बैठे हुए हैं। थोड़ी देर बाद एक कार सामने से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसमें सवार अतेंद्र निवासी आरटीओ कॉलोनी सिविल लाइंस इटावा एवं विमल कुमार निवासी सुल्तानपुर इटावा को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बोलेरो भी चोरी की है। जिसे वह अपने मित्र फ्रेंडस कॉलोनी इटावा निवासी आसिफ से लेकर आए हैं। पुलिस ने दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी आसिफ ने बताया कि उसकी शादी 15 दिन पहले हुई थी। उसकी पत्नी ने 15 हजार रुपये का गिफ्ट मांगा। जिस पर उसने अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि इस लूटकांड का खुलासा करने में सर्विलांस प्रभारी मो. शाकिर ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ने में फफूंद थाना पुलिस का सहयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमीर बनने की लालच में करते थे लूट
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं। जिसमें संजू कश्यप, विष्णु कश्यप निवासी सुल्तानपुर इटावा, कल्लू निवासी जालिम का अड्डा मैनपुरी इटावा भी शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि सभी लोग मिलकर लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे और सभी को अमीर बनने का लालच था। पुलिस ने कंटेनर में रखे 640 प्लास्टिक के दाने व कंटेनर बरामद किया है।

- पत्नी की फरमाइश पूरी करने को लूटा था ट्रक
- फफूंद थाना पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
- नौ जनवरी को लूटा गया था ट्रक








































































































































































































































































































फोटो16एयूआरपी21- कोतवाली में प्लास्टिक दाना लूटकांड का खुलासा करते एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें