फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली का दरोगा बताकर ठग ले गया जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालपी। नगर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर एक व्यक्ति खुद को कोतवाली पुलिस में दरोगा बताकर जेवर परिवार को दिखाने के लिए ले गया। काफी देर तक उसके न लौटने पर दुकानदार ने उसके दिए हुए नंबर पर फोन किया। वह नंबर गैर प्रांत का निकला। दुकानदार ने कोतवाली में जाकर पता किया तो उस नाम का कोई पुलिस कर्मी था ही नहीं। दुकानदार ने ठगी की तहरीर दी। कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि ठगी करने वाला व्यक्ति करीब एक तोले सोने के जेवर ले गया है। दुकानदार के बताए हुलिये के अनुसार युवक की तलाश की जा रही है।


नगर के सराफा बाजार स्थित गुप्ता ज्वैलर्स की दुकान पर बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति काले रंग की पल्सर बाइक से दुकान आया। दुकान में उसने दुकानदार किशन गुप्ता को अपना नाम अमित मिश्रा बताया। साथ ही उसने बताया कि वह नगर की कोतवाली में दरोगा है। वह आभूषण देखने लगा और सोने की दो अंगूठी व तीन लॉकेट पसंद किए। इसके बाद उसने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि वह आभूषण कोतवाली परिसर में रह रहे अपने परिवार को दिखाने के लिए ले जा रहा है। उसने इसके लिए दस मिनट का वक्त मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने दरोगा जानकर उस भरोसा करते हुए जेवर ले जाने दिए। जब वह काफ ी देर तक नहीं लौटा तो दुकानदार ने उसके दिए हुए नंबर पर फ़ ोन लगाया। वह नंबर राजस्थान का निकला तो दुकानदार को ठगे जाने का एहसास हुआ। दुकानदार तुंरत कोतवाली पहुंचा। उसेन अमित मिश्रा नाम के दरोगा के बारे में पता किया। लेकिन कोतवाली में इस नाम का कोई पुलिस कर्मी नहीं निकला। उसने तुरंत कोतवाली में तहरीर दी। दुकानदार ने बताया कि ठग काले रंग पैंट और शर्ट पहने हुए था। कोतवाल का कहना है की मामले की छानबीन की जा रही है। ठग करीब 30 हजार रुपये कीमत के जेवर ले गया है। दुकान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। इसलिए बगल में स्थित दुकानों में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। साथ ही दुकानदार के बताए हुलिये के अनुसार उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

-नगर के गुप्ता ज्वैलर्स की दुकान पर हुई वारदात
-पुलिस आस पास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें