रीठा साहिब/चंपावत। पुलिस ने रीठा साहिब क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह के भाई को 10 पेटी शराब के साथ दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान करने के अलावा शराब में प्रयुक्त पिकअप जीप को भी सीज कर दिया है। रीठा साहिब से करीब दो किलोमीटर पहले रैनबसेरे के नजदीक से एक पिकअप जीप (यूके 03/ सीए 714) से मंगलवार की रात को दस पेटी (480 पव्वै) देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब 25000 रुपये है। पुलिस ने जीप चला रहे जिला पंचायत सदस्य भोला सिंह के भाई सूरज सिंह बोहरा निवासी ग्राम चौड़ापित्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत कार्रवाई की है। पिकअप जीप को सीज कर लिया गया है। आरोपी को थाने से ही जमानत मिल गई।