फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी और जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थानाक्षेत्र के बढुआ में सोमवार रात घर में घुसे चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पार कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। बढुआ निवासी अजब सिंह ने बताया सोमवार रात परिवार के सभी लोग छत पर सो रहे थे। सुबह पत्नी रंजना उठी तो कमरे का दरवाजा खुला था।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका पर वह अंदर गई तो देखा अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा था। रंजना ने बताया घर में घुसे चोर अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, जेवर ले गए हैं। एसओ फफूंद श्रवण तिवारी ने बताया घटना संदिग्ध है, जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें