फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
फोटो 05एयूआरपी-09- मृतक रामगोविंद की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना। थानाक्षेत्र के सडऱापुर गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक घर से कोर्ट जाने की बात से कहकर निकला था।
विज्ञापन

सडऱापुर निवासी रामगोविंद उर्फ पप्पू (35) मंगलवार की सुबह घर से हत्या के मामले की तारीख पर कोर्ट जाने की बात कहकर निकला था। सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने परिजनों को रामगोविंद का शव उसी के खेत में लगे पेड़ से लटका होने की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाई अखिलेश ने पुलिस को सूचना दी।
अखिलेश ने बताया कि इटावा जिले के थाना इकदिल क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में रामगोविंद के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। सुबह रामगोविंद इसी मामले में कोर्ट जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव अपने ही खेत में फंदे से लटकता मिला। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि अखिलेश ने भाई रामगोविंद के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें