अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के 35 साल के युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे पकड़ भी लिया है।
क्षेत्र निवासी एक पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को पांच साल की बेटी घर के पास थी। तभी गांव निवासी देवेश निषाद ने बेटी को टॉफी दिलाने का लालच दिया और एकांत जगह पर ले गया, जहां पर उसने बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया।
बच्ची के शोर मचाने पर गांव के एक युवक ने आरोपी को देख लिया। इस पर देवेश धमकी देते हुए भाग निकला। युवक, बच्ची को लेकर घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉस्को व छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।