फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बेटियों के बाद बेटा न होने पर महिला को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के परसाद का पुरवा में 21 दिसंबर को हुई महिला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू की है। उधर, मायके वालों ने बेटा न होने के कारण पति व ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के रानीपुर मटसैना निवासी श्रीनिवास ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि नौ वर्ष पूर्व उन्होंने बेटी रेखा की शादी परसाद पुर्वा के पुष्पेंद्र पुत्र हरिओम के साथ की थी। शुरुआत में रेखा को कम दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। बाद में तीन बेटियों का जन्म हुआ। बेटा न होने पर ससुरालीजन आए दिन ताने देने लगे। आरोप लगाया कि पुष्पेंद्र और उसे चाचा किशनचंद्र उर्फ कल्लू, चाची सियावती और चचेरा भाई गोविंद ने रेखा को मार डाला।
21 दिसंबर की सुबह उन्हें गांव के लोगों ने बेटी की मौत की सूचना दी। यहां आकर देखा तो उसका शव घर के आंगन में पड़ा था। आरोपी मौके से भाग गए थे। उनकी सूचना पर ही पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। प्रभारी निरीक्षक विकास राय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या करने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें