फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने से मना करने पर पथराव, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला ओमनगर में बुधवार देर रात निर्धारित समय के बाद डीजे बंद करने को कहा तो बरातियों ने पथराव कर दिया। इस बीच एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने चार बारातियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ओमनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में फफूंद कस्बे से बरात आई थी। देर रात लगभग साढ़े 12 बजे डीजे पर गाना बज रहा था। तेज आवाज होने के कारण मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो बरात में शामिल कुछ लोगों ने विरोध कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया। इस बीच वहां मौजूद ओम नगर निवासी पीड़िता पुष्पा मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा घायल हो र्गइं। हंगामे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।
इस पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुष्पा ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के लोग डीजे की आवाज धीमकी करने को कहने गए थे। इस परलोग भड़क गए और मारपीट के लिए दौड़ पड़े। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें