फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में दो पक्षों में पथराव, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के सूरान में सड़क हादसे के विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए। गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सूरान गांव में दो दिन पहले हादसे में घायल बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में दोनों पक्षों में तनाव था। मंगलवार को उसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घरों की छतों से लोग पथराव करने लगे। जिसमें एक पक्ष से निर्मल, विमल व दूसरे पक्ष से नितिन व किशन घायल हो गए। गांव में पथराव की सूचना किसी ने पुलिस को दी। जिसकी जानकारी पर कोतवाली पुलिस पहुंची।
गांव में उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ने के बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। इधर पुलिस ने हंगामा कर रहीं महिलाओं को समझा कर शांत कराया। मारपीट के दौरान कुछ महिलाओं ने छींटाकशी किए जाने का आरोप भी लगाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क हादसे में गांव की एक बच्ची की मौत हो गई थी। इस मामले में गांव के कुछ लोग गांव के ही दूसरे पक्ष पर आरोप लगा रहे है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें