फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पकड़ से दूर लूटपाट का आरोपी, व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
फोटो13एयूआरपी 16- सीओ सुरेंद्रनाथ यादव को ज्ञापन देते व्यापारी नेता - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। यमुना रोड स्थित एक व्यापारी के घर दंपती को बंधक बनाकर एक बदमाश ने लाखों की लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को सीओ को ज्ञापन सौंप जल्द खुलासे की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में यमुना रोड पर रहने वाले कमलचंद्र पुरवार व उनकी पत्नी के साथ आठ नवंबर की देर रात घर में छिपकर बैठे बदमाश ने बंधक बनाकर पांच लाख रुपये व एक लाख कीमत के जेवर की लूटपाट की थी। आरोपी पकड़ा न जाने से पीड़ित और कस्बे के व्यापारियों में रोष है। शनिवार को श्याम बिहारी मिश्रा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ सीओ कार्यालय का घेराव किया। साथ ही आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने शहर में दिनों दिन ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था के प्रति सीओ का ध्यान केंद्रित कराया। कहा जल्द आरोपी की गिरफ्तारी न हुई तो व्यापारी आंदोलन करने को मजबूर होगा।
महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने बताया कि संजय गेट के पास शाम के समय शराबियों का जमघट लगता है। जिससे घटनाएं होने की संभावना रहती है। इस मौके पर सीओ को ज्ञापन देने वालों में रामकुमार विश्नोई, अजय अग्निहोत्री, अमर विश्नोई, रविशंकर शुक्ला, दीपक अग्रवाल, उमेश वर्मा, भानू राजपूत, हरमिंदर, सतीश वर्मा समेत भारी संख्या में व्यापारी शामिल रहे। उधर लूटपाट का शिकार व्यापारी के पुत्र दीपचंद्र पुरवार ने बंसल गुट के जिलाध्यक्ष सुधीर पुरवार के साथ सीओ से मुलाकात की। जहां उन्होंने सीओ से अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराजगी जताई। कहा कि परिवार घटना से सहमा हुआ है। इससे पहले भी एक बार लूट की घटना हो चुकी है। पिकेट की गश्त नजर नहीं आती है। सीओ ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

फोटो13एयूआरपी 17- सीओ से मिलकर नाराजगी जताते पीड़ित परिजन- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें