फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बर्बाद होने पर महिला ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहार (औरैया)। बेला थानाक्षेत्र के पुरवा दानशाह में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के घरवालों ने बताया कि बारिश के दौरान दो बीघा फसल पानी में डूब गई थी। फसल बर्बाद होने पर महिला परेशान थी।
विज्ञापन

पुरवा दानशाह निवासी बालकराम दोहरे की पत्नी मिथलेश (55) का शव शनिवार दोपहर फंदे पर लटका मिला। मिथलेश के पति ने बताया कि वह अपने नातिन छवि को छोड़ने बेला गए थे। जबकि पुत्र मोहित और रोहित मजदूरी करने गए थे। घर पर मिथलेश ही थी।
जब वह लौटे तो शव फंदे पर लटका पाया। पति ने पुलिस को बताया कि बीते माह बारिश के कारण उसकी दो बीघा फसल पानी में डूब गई थी। इसी से पत्नी परेशान चल रही थी, इस कारण उसने फांसी लगाकर जान दी है। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें