फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
फोटो16एयूआरपी 12- सफाई के बाद भी सड़क पर जस का तस भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। रजानगर में पांच दिन से नाले का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने पालिका पहुंचकर हंगामा किया। ईओ ने तत्काल सफाई कर्मियों को मौके पर भेजा लेकिन काफी प्रयास के बाद भी सफाई कर्मी समस्या से निजात नहीं दिला सके हैं। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था न होने से वहां से निकलने वाला दूषित पानी रजा नगर मोहल्ले में सड़कों पर भर रहा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गटर की सफाई न होने से वह जाम हो गया है। इससे सीवर का गंदा पानी सड़क पर भर गया है। पांच दिन से मोहल्ले के लोग समस्या से जूझ रहे हैं। रमजान माह होने के दौरान रोजेदारों को भी इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार सफाई कर्मचारियों व पालिका प्रशासन को भी अवगत कराया। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को राजा नगर निवासी अनवरी बेगम, नाजरीन, अमीना बेगम, फूलबानो, हसीना बेगम, रईशा, इकरा समेत अन्य महिलाओं ने पालिका पहुंचकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

टीम भेजकर बंद गटर की सफाई कराई गई है। समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो फिर से कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराएंगे।
-बलवीर सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें