फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोनासी में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब मोहल्ले में खेल रहे बच्चों के धक्के से मृतक के घर का दरवाजा अचानक से खुल गया। जहां घर के आंगन में शव लटकता देख बच्चों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गांव सोनासी निवासी रवि कुमार (26) पुत्र स्व. बलराम सिंह अपने घर में अकेला रहता था। उसके परिजन दिल्ली समेत अन्य जगहों पर रहते हैं। गुरुवार की सुबह मोहल्ले में खेल रहे बच्चों ने खेल-खेल में उसके घर के दरवाजे पर धक्का मारा। अंदर से कुंडी बंद न होने के चलते धक्का लगते ही दरवाजा खुल गया। इस पर बच्चों की नजर जब घर के अंदर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। घर के आंगन में युवक का शव लटकता देख बच्चे वहां से भागे और ग्रामीणों को जानकारी दी।
जिस पर ग्रामीणों ने युवक के घर पहुंचकर हकीकत देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रामसहाय सिंह पटेल ने बताया कि पूर्व में भी उसके द्वारा कई बार आत्महत्या की कोशिश करने की बात संज्ञान में आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें