अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत अध्यक्ष अटसू से दबंगों ने मारपीट की। उन्होंने कोतवाली पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच में जुटी है।
नवीन नगर निवासी रूपा कुमारी पत्नी विशंभर सिंह नगर पंचायत अटसू की अध्यक्ष हैं। बुधवार को कोतवाली पुलिस को उन्होंने बताया कि मंगलवार देरशाम लगभग आठ बजे वह घर पर थीं, तभी कस्बे के ही चार दबंग घर पर आए गालियां देते हुए मारपीट की। जिससे उन्हें चोटें आईं हैं।
चीख पुकार सुनकर आए लोगों को देख हमलावर भाग गए। कोतवाली प्रभारी रामसहाय ने बताया कि दोनों के बीच रंजिश है। मामले की जांच की जा रही है।