फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड पर पड़ा मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव ससुराल में बेड पर पड़ा मिला। पिता ने ससुरालियों पर संतान न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तुलसीपुर फफूंद निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसने बेटी श्रीश कुमारी (23) की शादी नूरपुर निवासी दिलीप कुमार के साथ 11 जून 2017 को की थी। मंगलवार सुबह बेटी की मौत की सूचना पड़ोसियों ने दी। सुबह 10 बजे के करीब वह मौके पर पहुंचे। देवेंद्र कुमार ने दामाद दिलीप और समधी पर हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी।
थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर साक्ष्य जुटाए। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से बेटी को कोई संतान नहीं हुई। इसी बात को लेकर पति व ससुराली उसे प्रताड़ित करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पड़ोसियों और परिजनों के मुताबिक दिलीप सोमवार शाम आठ बजे के करीब शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसके कुछ देर बाद ही दंपती में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। पुलिस को घटनास्थल के पास ही टूटी चूड़ियां और चप्पलें मिली हैं।
मृतका की मां उमा देवी ने बताया कि उसकी बेटी के संतान न होने पर इलाज भी कराया जा रहा था। दामाद दिलीप और उसके चाचा जगमोहन आए दिन उसकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। उमा ने आरोप लगाया कि सोमवार रात उक्त लोगों ने उसकी बेटी को जहर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें