औरैया। मेट्रो में नौकरी के लिए जाने से पहले मंगलवार को युवक ने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित मिला। वहीं एक संक्रमित ने कोरोना से जंग जीती है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को संक्रमित मिला युवक अजीतमल ब्लॉक क्षेत्र के सांफर का रहने वाला है। युवक कानपुर में मेट्रो में नौकरी करने के लिए आवेदन करने गया था। जहां कोरोना की जांच कराने पर संक्रमित पाया गया।
उसे होम आइसोलेट किया गया है। वहीं होम आइसोलेट एक व्यक्ति संक्रमण से ठीक हुआ है। कोरोना संक्रमण के 17 मरीज जिले के बाहर के कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। जनपद में अब कुल एक्टिव केस 22 हैं। छह हॉटस्पॉट हैं।