दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार को पुलिस ने नगर के समीप औरैया कन्नौज मार्ग पर चोरी की पिकअप के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पिकअप चोरी की रिपोर्ट बेला थाने में दर्ज है।
थाना दिबियापुर के उपनिरीक्षक राम किशोर ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि चोरी की पिकअप लेकर कुछ लोग भाग रहे हैं। इस पर पिकअप को नगर के समीप रोक लिया गया। उसमें बैठे युवकों राजेंद्र कुमार पुत्र सुरेश चंद निवासी हरतौली, तारिक पुत्र सलीम निवासी सती का तालाब औरैया व दीप कुमार पुत्र प्रेमचंद निवासी भट्ठा बस्ती दिबियापुर को पकड़ लिया।
तलाशी में राजेंद्र कुमार के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। बेला थाने में पिकअप चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के कारण बेला थाने को सूचना दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय पटेल का कहना है कि कल बेला क्षेत्र से पिकअप चोरी हुई थी।