औरैया। शहर के मोहल्ला भीखमपुर में रविवार की सुबह रंगदारी को लेकर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि रंगदारी न देने पर फायर किया गया है।
मोहल्ला भीमखपुर निवासी आशीष पुत्र मनोज कुमार शुक्ला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह लगभग नौ बजे वह घर के बाहर बैठा था। तभी मोनू पांडेय, अंकित शुक्ला व आसू अवस्थी तथा दो अज्ञात व्यक्ति आए और उससे रंगदारी मांगने लगे।
उसने मना किया तो आरोपी गालियां देने लगे। इसी दौरान घर के लोग भी बाहर आ गए। तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।