फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मोहल्ला भीखमपुर निवासी नजमा परवीन पत्नी इश्त्याक अहमद ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति पर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में इश्त्याक अहमद से हुई थी। इससे पहले उसकी और इश्त्याक की शादी हो चुकी थी। इश्त्याक की पत्नी और महिला के पति की मौत हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि पहले पति से उसके दो बेटे हुए थे, जबकि इश्त्याक अहमद के तीन बेटे और चार बेटियां हैं। बताया कि दहेज को लेकर पति और उसके बेटे मारपीट करते थे।
विज्ञापन

बताया कि उसके पति और पुत्रों ने मिलकर लगभग 15 माह पहले मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह अपने पुत्रों के साथ दिबियापुर ककराही बाजार स्थित जामा मस्जिद में रहती है। बताया कि 20 फरवरी की शाम पति और उसके बेटे हारिश व दानिश वहां आए और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। महिला थाना पुलिस ने पति इश्त्याक और उसके तीनों पुत्रों वाजिद, हारिश व दानिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें