फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतका पर कार्रवाई किए जाने की होगी जांच - सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। एरवाकटरा थाना क्षेत्र की चौकी उमरैन में दो पक्षों के बीच हुए जमीन विवाद के एक मामले में पुलिस ने दस साल पहले मृत महिला पर भी शांतिभंग की कार्रवाई की। सोशल मीडिया में वायरल होते ही सीओ ने मामले में जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

सीओ बिधूना मुकेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के संबंध में रविवार को जानकारी दी। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। मामला एरवाकटरा थाना की चौकी उमरैन का है। वहां पर विजयपाल बाथम और अनुज गुप्ता के बीच भूमि का विवाद था। इस मामले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्षों विजय पाल बाथम व अनुज गुप्ता के खिलाफ 151 की कार्रवाई की थी। वहीं 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी विजय बाथम की पत्नी मिथलेश बाथम के खिलाफ भी पुलिस ने 107/116 की कार्रवाई करते हुए जमीनी विवाद में पाबंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि यह त्रुटि कैसे हुई इस मामले की जांच की जा रही है। दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताते चलें कि शनिवार को उपजिला मजिस्ट्रेट कोर्ट बिधूना में मिथलेश कुमारी नामक महिला का नाम पुकारे जाने के बाद यह मामला संज्ञान में आया था कि दस वर्ष पूर्व महिला की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें