फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए जलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर (औरैया)। अछल्दा थाना क्षेत्र के एल्पी निवासी रूबी पुत्री दिनेश चंद्र ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को इस आशय का प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में रूबी ने कहा है कि तीन साल पहले उसके विवाह रवि बाबू पुत्र राजाराम निवासी बल्ले का पुरवा दिबियापुर से हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। 25 जून को उसे मारापीटा और मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वह किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंची। इसके बाद दिबियापुर थाने में शिकायत करने गई, लेकिन वहां से उसे लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें