औरैया। कोरोना महामारी के बढ़ रहे प्रकोप के मद्देनजर बुधवार को एडीएम न्यायिक एमपी सिंह, एएसपी कमलेश दीक्षित, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने रूट मार्च किया। उन्होंने लोगों को बेवजह सड़कों पर न घूमने की सलाह दी।
रुट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुभाष चौक से दिबियापुर रोड, होमगंज सदर बाजार, गुमटी मोहाल, बजरिया, संजय गेट, सुभाष चौक, कानपुर रोड, ब्रह्मनगर, रोडवेज बस स्टैंड, जमालशाह, खानपुर चौराहा होते हुए वापस बिजली कार्यालय होते हुए सुभाष चौक पहुंचकर समाप्त हो गया। दुकानों के अंदर भीड़ देखकर एएसपी ने दुकानदारों को भी फटकार लगाई।