फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता फांसी पर झूली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। गांव महतेपुर में रविवार की सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सीओ अजीतमल ने थाने की फोर्स की साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर सैंपल जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी लक्ष्मी (24) पुत्री जमुनादास का विवाह चार साल पहले पफूंद क्षेत्र के गांव महतेपुर निवासी योगेश पुत्र चंद्रभान कुशवाहा के साथ हुआ था। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात मायके जाने को लेकर लक्ष्मी की पति योगेश से कहासुनी हुई थी। इसके बाद खाना खाकर सास मीना देवी, ससुर चंद्रभान, ननद अंजली व चचिया ससुर राजवीर घर की छत पर और पति नीचे आंगन में सो गया। लक्ष्मी अपने दो मासूम बच्चों साथ कमरे में सो गई।
रविवार की सुबह चार बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर घर वाले पहुंचे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। झांककर देखा तो लक्ष्मी फंदे पर लटकी दिखाई दी। इस पर घर वालों ने दरवाजे पर धक्का मारकर कुंडी खोली और लक्ष्मी को फंदे से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मायके के लोग भी पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय व एसओ राजेश चौहान ने जांच करते हुए मृतका के ससुराल वालों से पूछताछ की। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्र रोहन व पांच माह की पुत्री सुहानी को छोड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें