फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक गायब रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर का एक युवक शादी वाले दिन संदिग्ध परिस्थितियों में बाजार से गायब हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव शाहपुर निवासी वंशलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र सोनपाल उर्फ सोनू (24) की बरात 30 जून की शाम कानपुर देहात जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव जफरापुर में रूपसिंह राठौर के घर जानी थी।
उसी दिन दोपहर में तकरीबन एक बजे को वह कंचौसी बाजार में बाल कटवाने गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। परिजनों की मदद से युवक को तलाशने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें