फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवस्थी बंधु दबोचे, दो की तलाश बाकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नारायनपुर मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर रविवार को दोपहर गोलियां बरसाकर अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की जान लेने के मामले में 25-25 हजार के इनामी दो और हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि सदर कोतवाली पुलिस अभी इसका खुलासा नहीं कर रही है। उधर, इस मामले में पुलिस पहले ही सपा एमएलसी कमलेश पाठक समेत सात लोगों को जेल भेज चुकी है। बाकी बचे दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

नारायनपुर मोहल्ले में हुए डबल मर्डर में मृतक सुधा के भाई आशीष की तहरीर पर पुलिस ने सपा एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक के अलावा रामू पाठक के साले कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी निवासी मोहल्ला बघाकटरा गोविंद नगर, कथावाचक राजेश शुक्ला निवासी ब्रह्मनगर, सरकारी गनर एटा के रिजौर थाना क्षेत्र के गांव गुमानपुर निवासी अवनीश प्रताप, ड्राइवर छोटू केे अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया था।
मौके से पुलिस ने कमलेश पाठक व उनके दोनों भाइयों के अलावा राजेश शुक्ला, लवकुश सविता, आशीष दुबे व गनर अवनशी प्रताप को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बाकी नामजद में पुलिस ने मंगलवार को दोपहर कुलदीप अवस्थी व विकल्प अवस्थी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों हत्यारोपियों के फरार हो जाने के बाद एसपी ने उनके ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। साथ ही देर रात ही उनके परिजनों को भी उठा लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में एसपी सुनीति ने बताया कि दोनों इनामी हत्यारोपियों से पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि आरोपी कुलदीप अवस्थी राधा वल्लभ इंटर कालेज में शिक्षक रहा है, इस समय बर्खास्त चल रहा है। वहीं, विकल्प अवस्थी का नारायण गार्डन नाम से गेस्ट हाउस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें