फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गुमशुदा छात्र का शव तालाब में मिलने से मची सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
उमरैन (औरैया)। उमरैन चौकी क्षेत्र के गांव तुर्कपुर यासीन निवासी एक छात्र शुक्रवार 13 मार्च को सुबह पांच बजे से घर से गुम हो गया था। काफी तलाश के बाद जब युवक का पता न लगा तो परिजनों ने पुलिस व सोशल मीडिया का सहारा लिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार दोपहर गांव का ही एक युवक तालाब के किनारे शौच के लिए गया था। तभी उसने तालाब में उगी घास में किसी का शव पड़ा देखा। इस पर उसने गांव वालों को सूचना दी। सूचना पर गांव वालों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त गुमशुदा युवक के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव तुर्कपुर यासीन निवासी पंचायत मित्र अजय पाल गौतम का छोटा पुत्र हिमांशु (18) बीएससी का छात्र था। 13 मार्च शुक्रवार को सुबह लगभग पांच बजे से वह अचानक से घर से लापता हो गया था। इस पर परिजनों ने हिमांशु की तलाश गांव केे अलावा दोस्तों व रिश्तेदारी में की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार को दोपहर गांव निवासी एक युवक शौचक्रिया के लिए गए तालाब किनारे गया। जहां उसने तालाश की झाडिय़ों में एक शव को पड़ा देखा। इस पर उसने इसकी जानकारी गांव वालों व गुमशुदा युवक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के अलावा हिमांशु के परिजन मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पानी में पड़े युवक की पहचान हिमांशु के रुप में की।
युवक का शव मिलने की खबर गांव में फैलते ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ तालाब किनारे जमा हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची एरवाकटरा पुलिस ने जांच पड़ताल की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र की मौत की खबर सुनते ही हिमांशु के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में उमरैन चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें