फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, जाल डालकर कराई जा रही खोजबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भाई से विवाद होने पर जालौन के एक किशोर ने सोमवार की शाम यहां यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में कूदने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया। लेकिन गोताखोरों ने ठंड ज्यादा होने से पानी में उतरने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने नदी में दोनों तरफ जाल डलवाकर व नाव से युवक की तलाश करानी शुरू की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव युवक की खोज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जालौन जिले के गांव शंकरपुर निवासी अंकित राजपूत (18) पुत्र श्रीकृष्ण राजपूत सोमवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे बाइक से यमुना नदी के पुल पर पहुंचा। बाइक पुल पर खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। किशोर के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू करा दी। इस दौरान पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया, लेकिन ठंड अधिक होने से गोताखोरों ने पानी में उतरने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने नदी में दोनों तरफ जाल डलवा दिया है। साथ ही नाव के माध्यम से युवक की पानी मेें खोजबीन कराई जा रही है। इस संबंध में सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि यमुना में कूदे युवक अंकित का उसके भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर वह घर से बाइक से यमुना नदी आया और पुल पर बाइक छोड़कर यमुना नदी में कूद गया। उसकी तलाश शुरू करा दी गई है। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें