अछल्दा (औरैया)। गाजियाबाद में गार्ड की नौकरी करने वाले विजय शंकर तिवारी की एक जनवरी की मंौत हो गई। विजय के भाई राजेंद्र कुमार ने कंपनी मालिक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उसने थाने में कंपनी के मालिक पर कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के गुनौली गांव निवासी कैलाश तिवारी का बेटा विजय शंकर तिवारी गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में स्थित एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। एक जनवरी को विजय की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग गाजियाबाद गए थे। वहां से लौटने के बाद भाई राजेंद्र ने बताया कि विजय ठंड में कंपनी की सुरक्षा करता रहा। कंपनी के मालिक ने विजय को ठंड से बचाने के लिए अलाव आदि की व्यवस्था नहीं है। इससे विजय की जान चली गई। इस मामले उसने तहरीर ट्रॉनिका सिटी लोनी (गाजियाबाद) थाने में दी गई है।