फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान में घर में पथराव और मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। बाइक सवार को ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। उलाहना देने से नाराज ऑटो चालक ने अपने साथियों के साथ बाइक सवार के घर पर पथराव करके मारपीट की। गर्भवती समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली के शास्त्री नगर (बाबरपुर) निवासी रमेशचंद्र चक ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम उनके घर में कथा हो रही थी। इसी बीच किसी काम से उनका बेटा विवेक बाइक से बाजार गया था। रास्ते में उसकी बाइक में ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इसकी शिकायत ऑटो चालक से की तो वह नाराज हो गया।
इसी बात पर ऑटो चालक अपने 10-12 साथियों के साथ घर आया और धार्मिक अनुष्ठान में खलल डाल दी। विरोध करते ही पथराव कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने सोनू, सिंटू और गर्भवती बहू आरती पत्नी अवधेश को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

तीनों को अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से आरती की हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि तहरीर पर अशोक नगर बाबरपुर निवासी प्रांजुल राजपूत समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें