फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने एक बार फिर से तोड़ी अंबेडकर मूर्ति

विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-31- बाबा साहेब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। अराजकतत्वों ने मोहम्दाबाद अड्डा गांव में स्थापित आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो हंगामा किया। सूचना पर सीओ बिधूना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

अछल्दा थानाक्षेत्र के मोहम्दाबाद अड्डा गांव के खेत में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात को अराजकतत्वों ने प्रतिमा का एक हाथ तोड़ दिया। शनिवार सुबह ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व अछल्दा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
सीओ ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि तीन जनवरी को भी किसी ने बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। पुलिस आई और खानापूरी करके लौट गई थी।
विज्ञापन

एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस अराजकतत्वों को पकड़ना तो दूर उनका पता तक नहीं लगा सकी। अब फिर से प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा को हटवाकर उसकी जगह नई प्रतिमा स्थापित की गई है। अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें