फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप डाउनलोड करा कर साइबर ठगों ने 31 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सिंचाईं विभाग के कर्मचारी के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 31 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिंचाईं विभाग दिबियापुर में कार्यरत बलिया निवासी चितरंजन कुमार ने बताया कि उनका खाता बलिया की स्टेट बैंक शाखा में है। आठ दिसंबर को गूगल पे के माध्यम से कुल चार हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया था। लेकिन उनके बैंक खाते से आठ हजार रुपये कट गए। जब उसने इसकी शिकायत ग्राहक सेवा नंबर पर की तो कुछ देर बाद ही उसे एक व्यक्ति ने फोन कर सर्वर डाउन होने और अगले दिन तक रुपये वापस आने की बात कही।
इसके लिए योनो एसबीआई, योनो लाइट, एलपेमिक्स, वोनो एप डाउनलोड भी कराए। चितरंजन का आरोप है कि यह एप डाउनलोड करने के बाद उसके खाते से 31 हजार रुपये कट गए। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें